क्या है यूपी का नज़ूल संपत्ति बिल जिस पर बीजेपी विधायकों ने ही उठाए सवाल?
उत्तर प्रदेश विधानसभा में नज़ूल संपत्ति (सार्वजनिक प्रयोजनों के लिए प्रबंधन व उपयोग) विधेयक-2024 पारित कर दिया गया है। इसके प्रावधानों के तहत राज्य सरकार नज़ूल की ज़मीन को फ्री होल्ड नहीं करेगी और लीज़ खत्म होने पर पट्टेदार को बेदखल कर दिया जाएगा। इस विधेयक पर बीजेपी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई और सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सवाल उठाए हैं।