क्या है राजकुमार रोत व राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर के बीच चल रहा विवाद?
बांसवाड़ा से सांसद राजकुमार रोत और राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर में विवाद रोत के बयान 'आदिवासी हिंदू नहीं हैं' के बाद शुरू हुआ था। दिलावर ने कहा था, "वह (रोत) डीएनए जांच कराएं कि...अपने बाप की औलाद हैं या नहीं।" इसके बाद शनिवार को अपना ब्लड सैंपल लेकर दिलावर के घर जा रहे रोत को पुलिस ने रोक लिया।