रोमांस की छोटी सी मूवमेंट को 'नैनोशिप' कहा जाता है जिसमें लोग छोटे-छोटे इंटरैक्शन में भी खुशियां ढूंढ लेते हैं। इसमें दो लोगों के बीच कुछ दिन, कुछ घंटे या मात्र एक बार का इंटरैक्शन होता है। इसमें किसी को गुड मॉर्निंग मेसेज भेजने, रील शेयर करने या मेट्रो/बस में आई कॉन्टैक्ट होने जैसी छोटी-छोटी चीज़ें भी शामिल हैं।