क्या है रोहित वेमुला ऐक्ट जिसे तीन राज्यों में लाने की तैयारी कर रही है कांग्रेस?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर रोहित वेमुला ऐक्ट लागू करने का आग्रह किया है। इसका उद्देश्य यह है कि शैक्षणिक संस्थानों में वंचित वर्गों के छात्रों संग जातिगत आधार पर भेदभाव न हो। हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला ने भेदभाव के कारण 2016 में खुदकुशी कर ली थी।