क्या है रणबीर कपूर और साई पल्लवी की राम-सीता के रूप में वायरल तस्वीरों की सच्चाई?
सोशल मीडिया पर नितेश तिवारी की 'रामायण' से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की भगवान राम और माता सीता के रूप में कथित तस्वीरें वायरल हुई हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, ये तस्वीरें असल में टीवी सीरियल 'सिया के राम' की हैं जिनमें एआई का इस्तेमाल करके सीरियल के ऐक्टर्स की जगह रणबीर और साई का चेहरा लगा दिया गया।