क्या है लोकोमोटर डिसएबलिटी जिसका दुरुपयोग करने का पूर्व IAS अभिषेक सिंह पर लगा है आरोप?
पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह पर कई ऑनलाइन यूज़र्स ने लोकोमोटर डिसेबिलिटी कोटा से फर्ज़ी तरीके से सिविल सेवा में चयनित होने का आरोप लगाया है। लोकोमोटर डिसएबलिटी उस विकलांगता को कहते हैं जिसमें व्यक्ति के हाथ-पैर ठीक से काम नहीं करते हैं। इस डिसएबलिटी वाले लोगों को बिना किसी सहारे के चलने और सामान उठाने में परेशानियां होती हैं।