क्या है विंडफॉल टैक्स और क्या इसके बढ़ने से महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीज़ल?
विंडफॉल टैक्स अचानक होने वाले मुनाफे पर लगाया जाता है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि तेल रिफाइनरियां देश में पेट्रोल-डीज़ल की उपलब्धता बनाए रखें और निजी क्षेत्र की कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कीमतों में अंतर का अनुचित लाभ न उठाएं। इससे घरेलू बाज़ार में कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में भारत से पेट्रोल-डीज़ल लेना महंगा हो जाएगा।