टैक्सपेयर्स के लिए वॉट्सऐप पर आईटीआर फाइल करने की सुविधा शुरू हुई है जो फिलहाल आईटीआर-1 और आईटीआर-4 फॉर्म के लिए ही उपलब्ध है। इसके लिए ClearTax के वॉट्सऐप नंबर पर HI भेजने के बाद भाषा चुनकर पैन, 'आधार' और बैंक अकाउंट जैसी जानकारियां डालनी होंगी। इमेज/ऑडियो/टेक्स्ट मेसेज से दस्तावेज़ अपलोड कर बॉट की मदद से फॉर्म भर सकते हैं।