क्या है वॉटसऐप पर भेजा जाने वाला 'ई-चालान मेसेज' मैलवेयर जिससे सैकड़ों डिवाइस हुई हैं प्रभावित?
साइबरसिक्योरिटी फर्म क्लाउडएसईके के मुताबिक, सैकड़ों भारतीय स्मार्टफोन यूज़र्स वॉटसऐप पर एक सीरियस मैलवेयर अटैक का शिकार हुए हैं जिसे 'ट्रैफिक ई-चालान मेसेज स्कैम' कहा जा रहा है। इसमें जालसाज़ वॉटसऐप पर लिंक के साथ ट्रैफिक-फाइन वाला मेसेज भेजते हैं और लिंक पर क्लिक करते ही एक ऐप डाउनलोड होता है जो फोन पर मौजूद निजी जानकारियां चुरा लेता है।