क्या है वायरल डस्टिंग चैलेंज जिससे यूएस में चली गई 19 वर्षीय युवती की जान?
ऐरिज़ोना (अमेरिका) में वायरल डस्टिंग चैलेंज करते हुए कीबोर्ड क्लीनिंग स्प्रे सूंघने पर 19-वर्षीय लड़की की मौत हो गई। इस चैलेंज में लोग ऑनलाइन व्यूज़ को लेकर नशे में धुत होने के लिए क्लीनर जैसे घरेलू उत्पादों की गैस इनहेल करते हैं। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, यह अनुभूति क्षणिक उल्लास देती है लेकिन इससे हार्ट फेलियर तक हो सकता है।