क्या है विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव जिसे पीएम मोदी के खिलाफ लेकर आई है कांग्रेस?
संसद के सदस्यों को कुछ विशेषाधिकार प्राप्त होते हैं जिसके तहत कोई सांसद गलत जानकारी या तथ्य दिए जाने को लेकर किसी भी सांसद/मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव ला सकता है। स्पीकर/चेयरमैन इसपर निर्णय ले सकता है या उसे संसदीय विशेषाधिकार समिति के पास भेज सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लेकर आई है।