क्या है वजाइनल ड्राइनेस और इसके लिए मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल कितना सुरक्षित है?
हेल्थ कोच शिवांगी देसाई के मुताबिक, वजाइनल ड्राइनेस ऐसी कंडीशन है जिसमें वजाइनल टिश्यू नैचुरल लुब्रिकेशन खो देता है जिसके चलते असहज महसूस होना, वजाइना में खुजली व जलन और संभोग के दौरान अधिक दर्द सामान्य है। बकौल शिवांगी, इसके लिए मॉइस्चराइज़र इस्तेमाल करने पर यह वजाइनल टिश्यू को लॉन्ग टर्म में डैमेज करते हैं जिससे ड्राइनेस बढ़ सकती है।