डाइटिशियन ऋचा गंगानी ने पिछले माह एक पोस्ट कर बताया था कि उन्होंने 18-10-8-4-1 मेथड के ज़रिए 21 दिनों में 7 किलोग्राम वज़न घटाया है। इस मेथड के तहत 18 घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग, रोज़ाना 10,000 कदम पैदल चलना, 8 घंटे की नींद, 4 लीटर पानी पीना, 1 ग्राम प्रोटीन/किलोग्राम (वज़न के मुताबिक प्रोटीन का सेवन) रूल शामिल है।