क्या है वह दुर्लभ बीमारी जिससे जूझ रही हैं अलका याग्निक? जानें इसके लक्षण
गायिका अलका याग्निक सेंसोरिन्यूरल नर्व हियरिंग लॉस नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। सेंसोरिन्यूरल नर्व हियरिंग लॉस एक रेयर हियरिंग डिसऑर्डर होता है जिसमें इंसान की सुनने की क्षमता प्रभावित हो जाती है। बकौल Cleveland Clinic, यह किसी को तब होता है जब ध्वनि आपके भीतरी कान तक नहीं पहुंच पाती। इंसान इसकी चपेट में धीरे-धीरे भी आ सकता है।