क्या है शृंगी और क्यों इससे किया जाता है शिवलिंग पर रुद्राभिषेक?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शृंगी पूजा-अर्चना में इस्तेमाल होने वाला एक विशेष पात्र है जिसका आकार पशु के सींग जैसा होता है और शृंगी से निकलने वाली जलधारा बिना रुके सीधे शिवलिंग तक पहुंचती है। धार्मिक मान्यता है कि यह निरंतर जलधारा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। शृंगी से रुद्राभिषेक करने से इस अनुष्ठान को पूर्ण माना जाता है।