आयुर्वेदिक डॉक्टर प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया है, "शतपावली एक प्राचीन भारतीय परंपरा है जिसमें खाने के बाद 100 कदम चलना होता है।" शतपावली एक मराठी शब्द है जिसका मतलब 100 कदम (शत-100) और (पाउल-कदम) है। डॉक्टर श्रीवास्तव के अनुसार, इसका पालन करने से पाचन व कैलोरी बर्न और ब्लड शुगर लेवल व ट्रायग्लिसराइड फैट के नियंत्रण में मदद मिलती है।