क्या है स्लैप्ड चीक सिंड्रोम जिसके मामले अमेरिका में बढ़ रहे हैं?
अमेरिका में पार्वोवायरस बी19 के मामले बढ़ रहे हैं जिसे आमतौर पर फिफ्थ डिज़ीज़ या स्लैप्ड चीक सिंड्रोम कहते हैं। इससे संक्रमित मरीज़ के चेहरे (खासकर गाल) पर लाल चकत्ते हो जाते हैं और तेज़ बुखार, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द आदि इसके लक्षण हैं। सीडीसी के मुताबिक, इसके अधिकतर मामले 5-9 साल के बच्चों में दर्ज हुए हैं।