क्या है स्वतंत्रता दिवस पर पतंग उड़ाने से जुड़ी परंपरा का इतिहास?
साल 1928 में जब ब्रिटिश सरकार का साइमन कमीशन भारत आया तो भारतीयों के विरोध-प्रदर्शन के बीच लोगों ने 'साइमन गो बैक' लिखकर काले रंग की पतंगें उड़ाई थीं। इस कमीशन में कोई भारतीय नहीं था इसलिए भारतीयों को लगता था कि यह कमीशन उनके हितों को नहीं समझेगा। उसके बाद से 15 अगस्त पर पतंग उड़ाने की परंपरा है।