क्या है सखी-वन स्टॉप सेंटर जहां सोनम रघुवंशी को रखा गया?
केंद्र सरकार द्वारा लागू वन स्टॉप सेंटर योजना को सखी-वन स्टॉप सेंटर नाम से जाना जाता है। यहां हिंसा से प्रभावित और संकटग्रस्त महिलाओं को पुलिस सुविधा, चिकित्सा सहायता, कानूनी सहायता और परामर्श सहित कई तरह की सेवाओं के साथ एकीकृत समर्थन और सहायता मिलती है। यूपी पुलिस ने पति की हत्या मामले में सोनम रघुवंशी को यहीं रखा है।