'डम्ब फोन्स' में कॉलिंग, टेक्स्टिंग, कभी-कभी नैविगेशन सेवाएं, एफएम रेडियो, एक म्यूज़िक ऐप, स्नेक या अन्य कोई आसान गेम जैसी बुनियादी सुविधाएं होती हैं। अधिकांश डम्ब फोन्स में इंटरनेट कनेक्टिविटी, सोशल मीडिया ऐप्स और नोटिफिकेशन्स की सुविधा नहीं होती। इनकी बिल्ड क्वॉलिटी काफी मज़बूत होती है और बैटरी भी काफी लंबे समय (कभी-कभी हफ्ते भर) तक चलती है।