क्या होते हैं 5 'ककार' जिनके बिना अधूरे माने जाते हैं सिख
सिखों के 10वें और आखिरी गुरु गुरु गोबिंद सिंह ने सिखों के लिए 5 'ककार' के बारे में बताया था जिसका आज भी नियमानुसार पालन किया जाता है। इनमें केश, कंघा, कड़ा, कृपाण और कछहरा शामिल हैं। वहीं, सिखों द्वारा हर समय 'ककार' पहने जाते हैं और उन्हें शरीर के एक अंग की तरह माना जाता है।