कम्यूटर मैरिज वह व्यवस्था है जिसमें पति-पत्नी नौकरी या शिक्षा जैसी मज़बूरियों के कारण लंबे समय तक अलग-अलग शहरों या देशों में रहते हैं। वे साथ रहना चाहते हैं लेकिन परिस्थितियां उन्हें अलग रहने के लिए मज़बूर कर देती हैं। ऐसे दंपति अपने रिश्ते को योजनाबद्ध मुलाकातों, नियमित संपर्क और समय-समय पर होने वाले रीयूनियन के ज़रिए बनाए रखते हैं।