क्या होता है ‘Dead Money’? पैसा लगा होने के बावजूद क्यों नहीं होता कोई फायदा
‘Dead Money’ ऐसे निवेश को कहा जाता है जिसमें पैसा लगा होने के बावजूद लंबे समय तक खास रिटर्न नहीं मिलता। एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर कोई फंड 4-8 क्वार्टर तक अपनी कैटेगरी के दूसरे फंड्स से लगातार कमज़ोर प्रदर्शन करे, तो वह डेड मनी हो सकता है। ऐसे निवेश में पैसा फंसा रहने से बेहतर मौके भी छूट जाते हैं।