हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अनुसार, जब कोई व्यक्ति किसी समस्या से निपटने के लिए लंबे समय तक (कभी-कभी घंटों तक) दिवास्वप्न में डूबा रहता है तो उसे 'अनुपयुक्त दिवास्वप्न' कहा जाता है। बकौल विश्वविद्यालय, व्यक्ति दिवास्वप्न में इतना डूब जाता है कि वह काम और अन्य दैनिक कार्य पूरे नहीं कर पाता या दोस्तों और परिवार से दूर रहने लगता है।