क्या होते हैं इनकम प्लस आर्बिट्राज फंड्स और क्यों हैं ये खास?
इनकम प्लस आर्बिट्राज फंड्स हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स हैं जो दो तरह के निवेश को मिलाते हैं। पहला है आर्बिट्राज जिसमें फंड मैनेजर कम जोखिम के साथ मुनाफा कमाते हैं और दूसरा हिस्सा डेट का है जो स्थिर और सुरक्षित रिटर्न देता है। इन फंड्स में बेहतर रिटर्न मिलता है और यह अस्थिर बाज़ार में भी अच्छे रिटर्न दे सकते हैं।