क्या होती हैं गवर्नमेंट सिक्योरिटीज़? सरकार इनसे कैसे जुटाती है पैसा?
गवर्नमेंट सिक्योरिटीज़ (G-Sec) ऐसे डेब्ट इंस्ट्रूमेंट हैं जिनके ज़रिए केंद्र और राज्य सरकारें जनता से उधार लेकर अपनी वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करती हैं। इन पैसों का इस्तेमाल बजट घाटा पूरा करने, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और अन्य सरकारी खर्चों के लिए किया जाता है। G-Sec को अपेक्षाकृत सुरक्षित निवेश माना जाता है क्योंकि इन्हें सरकार का समर्थन प्राप्त होता है।