पॉपकॉर्न लंग (ब्रोंकियोलाइटिस ओब्लिटेरांस) एक दुर्लभ स्थिति है जिसमें फेफड़ों के छोटे वायुमार्ग ब्रोंकियोल्स डैमेज होने लगते हैं। इसमें सूजन और घाव हो जाते हैं, जो वायुमार्ग को संकीर्ण और अवरुद्ध कर देते हैं, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है। डायसिटाइल एजेंट 'पॉपकॉर्न लंग' का एक प्रमुख कारण है जिसे वेपिंग प्रोडक्ट्स में फ्लेवर के लिए डाला जाता है।