क्या होते हैं बॉन्ड और यह कितने प्रकार के होते हैं?
बॉन्ड एक निश्चित आय (फिक्स्ड रिटर्न) वाला निवेश इंस्ट्रूमेंट है और फंड जुटाने के लिए सरकार व निजी कंपनियां बॉन्ड जारी करती हैं। बॉन्ड कई तरह के होते हैं जिनमें गवर्नमेंट सिक्योरिटी बॉन्ड, कॉर्पोरेट बॉन्ड, कन्वर्टिबल बॉन्ड, ज़ीरो कूपन, सॉवरेन-गोल्ड बॉन्ड और फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड शामिल हैं। गवर्नमेंट सिक्योरिटी बॉन्ड केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी किए जाते हैं।