क्या होता है 'माउस जिगलर' जिसके चलते वेल्स फार्गो के कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया?
'माउस जिगलर' एक सॉफ्टवेयर या उपकरण है जिसका इस्तेमाल माउस ऐक्टिविटी बनाए रखने और कंप्यूटर को स्लीप मोड में जाने से रोकने के लिए होता है। कर्मचारी इस टूल का इस्तेमाल करते हैं ताकि कंपनी उनका स्क्रीन टाइम, कीबोर्ड यूसेज और क्लिक ट्रैक ना कर सके। वेल्स फार्गो ने हाल ही में फर्ज़ी कीबोर्ड ऐक्टिविटी वाले कर्मचारियों को निकाला है।