क्या होता है 'वक्फ' शब्द का मतलब और इस्लाम में क्या है इसकी अहमियत?
'रेख्ता' डिक्शनरी के अनुसार, अरबी भाषा से आए 'वक्फ' शब्द का मतलब खड़ा होना, ठहरना, स्थापित करना, रुकना, अंतराल और सुकून होता है। इस्लाम में धार्मिक कारणों से या अल्लाह के नाम पर संपत्ति दान करने को वक्फ करना कहते हैं।
इस संपत्ति को 'अल्लाह की संपत्ति' माना जाता है और दानी को 'वकिफा' कहा जाता है।