क्या होते हैं हलाल घर या हलाल कॉलोनी और भारत में इसे लेकर क्यों है विवाद?
महाराष्ट्र में 'हलाल लाइफस्टाइल टाउनशिप' प्रोजेक्ट के विज्ञापन सामने आने पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, हलाल घर या हलाल कॉलोनी ऐसे रिहाइशी इलाकों या अपार्टमेंट प्रोजेक्ट होते हैं जिन्हें मुस्लिम समुदाय की धार्मिक ज़रूरतों और हलाल लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया जाता है, जहां इस्लामी कानून, खानपान, धार्मिक परंपराओं का पालन आसानी से किया जा सके।