क्या होता है IMD की अलग-अलग कलर कोडेड चेतावनियों का मतलब?
आईएमडी मौसम के बारे में सचेत करने के लिए 4 रंगों (हरा, पीला, लाल व नारंगी) की कोडेड चेतावनियां जारी करता है। हरा रंग मौसम की सामान्य स्थिति को दर्शाता है जबकि पीले का मतलब है मौसम थोड़ा बिगड़ सकता है। नारंगी रंग गंभीर मौसम की चेतावनी देता है व लाल सबसे ज़्यादा खतरनाक (जान-माल का नुकसान) मौसम दर्शाता है।