क्या होता है Zombie Drug और इससे शरीर को क्या नुकसान होते हैं?
'Zombie Drug' किसी नशीले पदार्थ का आधिकारिक मेडिकल नाम नहीं है बल्कि यह शब्द अमूमन Xylazine के लिए इस्तेमाल होता है। Xylazine एक नॉन-ओपियोड सीडेटिव है जिसका इस्तेमाल प्रमुखतया जानवरों को शांत करने के लिए किया जाता है। यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र की गतिविधि कमज़ोर कर सकता है और त्वचा व शरीर के ऊतकों को गंभीर नुकसान पहुंचाता है।