'अफोर्डेटिंग' शब्द उस डेटिंग के लिए इस्तेमाल होता है जिसमें लोग महंगे रेस्टोरेंट या अधिक खर्च वाले स्थानों पर जाने की जगह साधारण और कम खर्च वाली डेट पर जाते हैं। इसमें लोग पैसों की परवाह किए बिना दूसरे व्यक्ति के साथ का आनंद उठाते हैं। इस डेटिंग का मतलब बिल राशि को बराबर बांटना भी होता है।