कई लोगों को ठंडा खाने के बाद अचानक कुछ समय के लिए तेज़ सिर दर्द होता है जिसे आइसक्रीम हेडेक/ब्रेन फ्रीज़ कहा जाता है। डॉक्टर अरविंद भतेजा ने इसका कारण बताते हुए कहा, "जब आप जल्दी में ठंडी चीज़ निगलते हैं...तो यह मुंह के ऊपरी हिस्से (हार्ड पैलेट) को ट्रिगर करती है और सीनोपैलाटाइन गैंगलियॉन को सक्रिय कर देती है।"