क्या होता है इम्पोस्टर सिंड्रोम जिससे जूझने का कोहली ने किया खुलासा?
इम्पोस्टर सिंड्रोम एक मनोवैज्ञानिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति को अपनी शानदार सफलताओं और उपलब्धियों के बावजूद यह लगने लगता है कि वह इसके काबिल नहीं है। इस स्थिति में मरीज सेल्फ डाउट करता है और इंसान का दिमाग उसे 'धोखेबाज़' महसूस कराता है। गौरतलब है कि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इम्पोस्टर सिंड्रोम से जूझने का खुलासा किया है।