इमोशनल हैंगओवर एक ऐसी स्थिति है जिसमें लोगों की भावनात्मक स्थिति प्रभावित होती है। यह लड़ाई-झगड़े, कोई दुखद समाचार सुनने या किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से बहस होने के बाद हो सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस करता है जैसे लोग अधिक शराब पीने के बाद अगली सुबह महसूस करते हैं।