मध्य-पूर्व के कई देशों में मरीज़ मधुमक्खियों के डंक से इलाज कराने आते हैं और आधुनिक चिकित्सा प्रणाली में इसे एपिथेरेपी कहते हैं। मधुमक्खियों के डंक के ज़हर में पेप्टाइड्स-एंजाइम जैसे सक्रिय अणु होते हैं और कुछ शोध बताते हैं कि यह विष पार्किंसन, कैंसर के इलाज में लाभकारी होता है। यह विष तंत्रिका तंत्र को भी सुरक्षा देता है।