अमेरिका में 'ऐग्रो-टेररिज़्म' या 'ऐग्रिकल्चर टेररिज़्म' के आरोप में 2 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ऐग्रो-टेररिज़्म का अर्थ है कृषि क्षेत्र को बाधित करने के लिए ऐसे पैथोजन इस्तेमाल करना जिससे खाद्यान्न की कमी व अर्थव्यवस्था प्रभावित हो। बीबीसी के अनुसार, 1950 में पूर्वी जर्मन सरकार ने अमेरिका पर फसलों पर पॉटेटो बीटल्स गिराने का आरोप लगाया था।