कंज़्यूमर डिस्क्रेशनरी का तात्पर्य वैसी चीज़ों और सेवाओं से है जो लोगों के लिए आवश्यक नहीं हैं। गैर-ज़रूरी वस्तुओं और सेवाओं (जैसे होटल, रेस्टोरेंट, एचडी टीवी, खिलौने, गाड़ियां, फ्रीज, फर्नीचर आदि) की आपूर्ति करने वाली कंपनियों को आमतौर पर कंज़्यूमर डिस्क्रेशनरी कहा जाता है। अर्थव्यवस्था में सुधार होने पर कंज़्यूमर डिस्क्रेशनरी कंपनियों में भी वृद्धि होती है।