क्या होती है ग्रैच्युटी और कैसे की जाती है इसके तहत मिलने वाली रकम की गणना?
ग्रैच्युटी वह रकम है जो कोई संस्था या नियोक्ता अपने कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने या खत्म होने पर देता है। किसी कंपनी में कम-से-कम 5 साल लगातार काम करने पर कोई कर्मचारी ग्रैच्युटी का हकदार बनता है। हर साल के लिए 15 दिन के वेतन के बराबर ग्रैच्युटी दी जाती है। इसकी गणना का फॉर्मूला- (अंतिम वेतनx15xसाल) / 26 है।