क्या होता है ग्लूटाथियोन सप्लीमेंट जिसे कथित तौर पर लेती थीं ऐक्ट्रेस शेफाली जरीवाला?
ग्लूटाथियोन कोशिकाओं में बनने वाला एक ऐंटीऑक्सीडेंट है और इसका स्तर आमतौर पर उम्र के साथ कम होता जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्लूटाथियोन सप्लीमेंट से मेलानिन का स्तर ठीक करने और स्किन की टाइटनेस बनाए रखने में मदद मिलती है। हाल ही में ऐक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन हुआ था और वह कथित तौर पर ग्लूटाथियोन सप्लीमेंट लेती थीं।