लोकसभा/विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को एक निश्चित ज़मानत राशि जमा करनी होती है। विजेता उम्मीदवारों को यह राशि लौटा दी जाती है जबकि हारने वाले उम्मीदवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में डाले गए कुल वैध मतों का कम-से-कम 1/6 मत मिलने पर ज़मानत राशि लौटाई जाती है और उससे कम वोट मिलने पर राशि ज़ब्त कर ली जाती है।