क्या होता है ट्रांज़िट रिमांड जिसके ज़रिए सोनम को साथ ले जाएगी शिलॉन्ग पुलिस?
ट्रांज़िट रिमांड एक तरह से अदालत का आदेश है जो पुलिस को गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की अनुमति देता है। इसके लिए अदालत की मंज़ूरी अनिवार्य है। राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी उसकी पत्नी को शिलॉन्ग ले जाने के लिए मेघालय पुलिस अदालत के सामने ट्रांज़िट रिमांड की मांग करेगी।