क्या होती है ट्रेनी IAS अधिकारियों की सैलरी और उन्हें मिलती हैं क्या सुविधाएं?
यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनने वालों का 2 साल का प्रोबेशन पीरियड होता है जो 2 साल तक के लिए बढ़ भी सकता है। इस दौरान ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को करीब ₹56,100 सैलरी मिलती है जिसमें ट्रैवल अलाउंस और बाकी भत्ते शामिल नहीं होते। प्रोबेशन पूरा होने पर ही आवास और वाहन की सुविधा दी जाती है।