क्या होती है डायबिटीज़ इन्सिपिडस और क्या हैं इसके लक्षण
डायबिटीज़ इन्सिपिडस एक दुर्लभ बीमारी है जिसके कारण शरीर में बहुत ज़्यादा पेशाब बनता है और इससे पीड़ित लोगों को बार-बार पेशाब करने की ज़रूरत होती है। इसके लक्षणों में अत्यधिक प्यास लगना, शुष्क मुंह, खड़े होने पर चक्कर आना, थकान, सरल मानसिक कार्य में कठिनाई महसूस होना, जी मिचलाना, वज़न में कमी व बेहोशी शामिल हैं।