डार्क टूरिज़्म पर्यटन का ऐसा प्रकार है जिसमें लोग घूमने के लिए ऐसे स्थान चुनते हैं जहां दुखद, त्रासदीपूर्ण और दर्दनाक घटनाएं घटी हों। इतिहास की 'काली सच्चाइयां' जानने के लिए पर्यटक डार्क टूरिज़्म का सहारा लेते हैं। लोग इन जगहों पर युद्ध की विभीषिका, आपदा, नरसंहार की कहानी देखते हैं और खंडहरों के बीच रहते व तस्वीरें लेते हैं।