क्या होती है डिस्क्रीट पैकेजिंग जिसके न होने से दफ्तर में कंडोम मंगवाने वाले को होना पड़ा शर्मिंदा?
ऑफिस में स्विगी इंस्टामार्ट के ज़रिए कंडोम मंगवाने वाले दिल्ली के एक शख्स को ट्रांसपेरेंट पैकेट में डिलीवरी होने पर शर्मिंदा होना पड़ा है। गौरतलब है, आमतौर पर ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स डिस्क्रीट पैकेजिंग में कंडोम डिलीवर करते हैं। डिस्क्रीट पैकेजिंग के तहत पैकेट के अंदर के सामान के बारे में सिर्फ सेंडर और रिसीवर को ही जानकारी होती है।