क्या होती है डब्बा ट्रेडिंग और क्यों यह भारत में है अवैध?
डब्बा ट्रेडिंग अवैध होती है जिसमें शेयरों की खरीद-फरोख्त के लिए स्टॉक एक्सचेंज का इस्तेमाल नहीं होता है। सौदों का निपटारा डब्बा ट्रेडिंग की सुविधा देने वाला व्यक्ति के ज़रिए होता है। कोई व्यक्ति बगैर डीमैट अकाउंट या बिना केवाईसी के शेयरों/सूचकांकों पर दांव लगा सकता है। इनमें टैक्स नहीं देना पड़ता है और ट्रेडिंग मार्जिन भी कम होता है।