जब किसी चुनी हुई सरकार को बलपूर्वक या बिना चुनाव के सत्ता से हटाया जाता है तब उसे तख्तापलट कहते हैं। आमतौर पर सेना, पैरामिलिट्री या विपक्षी दल तख्तापलट करते हैं। तख्तापलट के बाद सत्ता की कमान सेना के हाथों में आ जाती है या सेना की मदद से अंतरिम सरकार का गठन किया जाता है।